यूक्रेन की नियो नाज़ी सेना ने एक बार फिर घिनौनी हरकत करते हुए इस बार किसी मुस्लिम देश को नहीं बल्कि दुनियाभर के मुसलमानों के जज़्बात को ठेस पहुंचाई है।
यूक्रेन सेना के जवानों ने एक अपमानजनक हरकत करते हुए क़ुरआने मजीद को फाड़ डाला और उसके कुछ पेजों को आग लगा दी जबकि कुछ पेजों को एक नजिस जानवर के खून और गोश्त में मिला दिया जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रशिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस के साथ छिड़ी जंग के कई अहम् मोर्चों से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें यूक्रेन की नाज़ी सेना का एक गुट क़ुरआने मजीद के कुछ नुस्खों को आग लगा रहा है जबकि कुछ दूसरे सैनिक इस पवित्र किताब के कुछ पेजों को नजिस जानवर के गोश्त में मिला रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद मुस्लिम जगत में रोष फ़ैल गया है और यूक्रेन सेना की आलोचना हो रही है।
चेचन्या के राष्ट्रपति रमज़ान क़दीरोफ ने नियो नाज़ी यूक्रेनी सेना के इस क़दम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि हम इस अपमान जनक घटना के ज़िम्मेदारों को पहचान कर उन्हें उनकी इस हरकत की सज़ा दिए बग़ैर चैन से नहीं बैठेंगे।
रमज़ान क़दीरोफ ने क़ुरआने मजीद का अपमान करने वाले इन यूक्रेनी आतंकियों को "नफरत और कीना" रखने वाले नाज़ी बताया है।